फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau got first rank in Purvanchal

Mau News: पूर्वांचल में मऊ को पहली रैंक

Fri, 26 Sep 2025 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:36 AM IST
सार

मऊ जिले ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्वांचल के 10 जिलों में ब्लैक स्पॉट सफाई में पहली रैंक प्राप्त की है। टीम ने 95.65 फीसदी चिन्हित स्थानों की सफाई कराई। इससे जिले की स्वच्छता छवि मजबूत हुई है।

विज्ञापन
Mau got first rank in Purvanchal

विस्तार

मऊ। इस साल की थीम स्वच्छोत्सव पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट में से 95.65 फीसदी की सफाई कराई गई है। पूर्वांचल के 10 जिलों में मऊ को पहली रैंक मिली है। 84.36% के साथ भदोही दूसरे और 53.27 फीसदी जगहों की सफाई कर चंदौली तीसरे नंबर पर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्ष 2017 से हर साल 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस साल कार्यक्रम की थीम स्वच्छोत्सव रखा गया है। इसके तहत स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने जिले के नौ ब्लॉकों में 782 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे, जिसमें से स्थानीय लोगों की सहायता से श्रमदान कराकर बृहस्पतिवार तक 748 जगहों की सफाई करा दी गई है। इन जगहों को लो इंटेंसिटी (सात दिन सफाई), मीडियम इंटेंसिटी (15 दिन में सफाई) और हाई इंटेसिटी (एक माह में सफाई) में बांटा गया है। बीते 17 सितंबर से भदोही में 499 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 84.36 फीसदी यानी 421 स्थानों की सफाई कराने पर पूर्वांचल में दूसरे स्थान पर है। 870 की तुलना में 464 यानी 53.27 फीसदी की सफाई कर चंदौली तीसरे स्थान, 1796 की तुलना में 953 यानी 53.06 फीसदी स्थानों की सफाई कर बलिया चौथे स्थान पर है। 1440 की तुलना में 729 यानी 50.62 फीसदी स्थानों की सफाई कर वाराणसी पांचवें, 2536 की तुलना में 1191 स्थानों 46.96 फीसदी की सफाई कर आजमगढ़ छठवें स्थान पर है। 3226 की तुलना में 1335 यानी 41.38 फीसदी स्थानों की सफाई कर जौनपुर सातवें स्थान पर है। 3187 की तुलना में 877 (27.83 फीसदी) स्थानों की सफाई कर सोनभद्र आठवें स्थान पर है। चिह्नित 4419 की तुलना में 862 (19.50 फीसदी) की स्थानों की सफाई कर मिर्जापुर नौवें और 1541 की तुलना में 142 (9.21 फीसदी) स्थानों की सफाई कर गाजीपुर 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन


सबसे अधिक रतनपुरा में चिह्नित हुए ब्लैक स्पॉट
जिले के नौ ब्लॉकों में स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने रतनपुरा ब्लॉक में सबसे अधिक 112 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। रानीपुर में 106, मुहम्मदाबाद गोहना में 89, घोसी में 87, बड़राव ब्लॉक में 81 और फतहपुर मंडाव ब्लॉक में 79 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जबकि कोपागंज में 79, दोहरीघाट में 73 और परदहां ब्लॉक में 40 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने नौ ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक गंदगी वाले स्थानों को सफाई के लिए चिह्नित किया था। इनमें से बृहस्पतिवार तक 95.65 फीसदी स्थानों की सफाई कर दी गई थी। - कुमार अमरेंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed