फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau gets fourth place in the state ranking in the disposal of public grievances

जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश रैकिंग में मऊ को मिला चौथा स्थान

Thu, 18 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mau gets fourth place in the state ranking in the disposal of public grievances
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के नेतृत्व में जन सुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश की रैंकिग में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शासन की तरफ से जन शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस शुरू किया गया है। जन सामान्य की तरफ से की जाने वाली समस्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनवरी 2021 में आईजीआरएस में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी के ऑनलाइन संदर्भ के निस्तारण में जनपद मऊ को प्रदेश में चौथा रैंक हासिल हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री संदर्भ 06 में 06 का निस्तारण, आनलान संदर्भ 478 के सापेक्ष 477 का निस्तारण, पीजी पोर्टल व अन्य संदर्भ 27 के सापेक्ष 27 का निस्तारण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जन सेवा केंद्र, लोकवाणी संदर्भ 550 के सापेक्ष 550 का निस्तारण, संपूर्ण समाधान, थाना समाधान दिवस में 165 के सापेक्ष 165 का निस्तारण आदि का निस्तारण शामिल है। संदर्भों के निस्तारण में 140 अंक में 139 अंक जनपद को मिला है, जो 99.29 प्रतिशत है। जिले को चौथी रैंक मिलने पर जिलाधिकारी ने जनपदस्तरीय समस्त अधिकारियों तथा आईजीआरएस टीम के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed