फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Fire News of Gumti caught fire and gas cylinder blast

Mau Fire News: बंद गुमटी में अचानक लगी आग, गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट; धमाके से सहम उठे लोग

Thu, 20 Jun 2024 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

Mau News : मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के पिपराडीह बाजार में अचानक आग लगने से गुमटी में रखा सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। सिलिंडर फटने से दूर-दूर तक धमाके की आवाज गूंज गई। गनीमत रही कि रात होने के चलते बाजार बंद था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Mau Fire News of Gumti caught fire and gas cylinder blast
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के पिपराडीह बाजार में चाय नाश्ते की दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर भी आग की जद में आकर फट गया लेकिन रात होने से बाजार बंद था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव निवासी बल्लू गोंड की पिपरीडीह बाजार में चाय समोसे आदि की दुकान है। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। इसी बीच लगभग नौ बजे के करीब में गुमटी के अंदर ही अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोग कुछ समझते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, वहीं इसी बीच गुमती में रखा गैस सिलिंडर आग में घी का काम कर गया। सिलिंडर फटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सिलिंडर फटने से पूर्व वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा थी। गनीमत रही कि आग का विकराल रूप देखकर लोग दूरी बना लिए, वरना भीषण हादसा हो सकता था।

आग लगने की सूचना मिलते ही पिपरीडीह चौकी इंचार्ज केसर यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सिलिंडर ब्लास्ट के कारण गुमटी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सिलिंडर ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक गूंज गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed