{"_id":"6a553616824933fde3077887","slug":"mau-defeated-ghazipur-by-176-runs-dev-singh-scored-191-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-148520-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ ने गाजीपुर को 176 रनों से हराया, देव सिंह के बनाए 191 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ ने गाजीपुर को 176 रनों से हराया, देव सिंह के बनाए 191 रन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को सचिन क्रिकेट एकेडमी गाजीपुर और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। मुकाबले में मऊ ने गाजीपुर को 176 रनों से हरा दिया।
मैच में गाजीपुर की टीम ने टॉस जीतकर मऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मऊ के ओपनर देव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 191 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अथर्व चतुर्वेदी ने 52 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की शानदार साझेदारी की। इसके बाद सनी सोनकर ने 37 रन, आर्यन प्रजापति ने 17 रन और आरव सिंह ने 11 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
इसके बदौलत मऊ की टीम ने 37.2 ओवरों में गाजीपुर के सामने 375 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मऊ को अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में सर्वाधिक 51 रन मिले।
गाजीपुर टीम की तरफ से गेंदबाजी में राम को तीन विकेट, जयप्रकाश मौर्य और राज को दो-दो विकेट, जबकि प्रियांशु यादव और उत्कर्ष पाल को एक-एक विकेट मिला।
375 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज मात्र 21 रनों के योग पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाज शौर्य राय के 56 रन और विद्युत मिश्रा की 39 रनों की शानदार संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत गाजीपुर की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
पूरी टीम मात्र 27.5 ओवरों में 199 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मऊ की तरफ से गेंदबाज अनंत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट और अमन गुप्ता ने चार विकेट चटकाए, जिसके चलते मऊ ने इस मैच को 176 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
मैच में शानदार 191 रन बनाने वाले देव सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका यश रघुवंशी और अमरीश सनी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।