{"_id":"7ea1ca1696bc47e03385e9f7edbd138e","slug":"mau-banner-furl-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फहरा मऊ का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फहरा मऊ का परचम
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मऊ के ‘बेटा’ पहलवान राहुल यादव ने दिल्ली में जिले का परचम फहराया। राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में 42 किलोग्राम भार वर्ग में उसे तीसरा स्थान मिला है।
जनपद में आगमन पर शुक्रवार को सहायता संस्थान के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर राहुल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। राहुल ने कहा कि वह देश का सर्वश्रेष्ठ पहलवान बनना चाहता है।
दिल्ली के छत्रपाल स्टेडियम में एक से आठ जनवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में परदहां ब्लाक के सरवां गांव निवासी राहुल यादव पुत्र नंदलाल यादव ने अपने 42 किलोग्राम वजन में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
राहुल की इस उपलब्धि पर जिले के लोगाें में काफी हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को गरीब नवाज ट्रेन से दिल्ली से मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सहायता संस्थान के तत्वावधान में गांव और अन्य लोगों ने रेलवे स्टेशन पर राहुल का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के दौरान राहुल ने बताया कि वह गुरु जगदीश सिंह प्राथमिक विद्यालय सरवां मऊ में कक्षा 8 में पढ़ता है और आगे चलकर वे देश का सर्वश्रेष्ठ पहलवान बनना चाहता है।
स्वागत के दौरान सहायता संस्थान के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि हमारे जिले के लाल ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।