फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: A spark from the stove caused havoc, six residential shanties caught fire, loss of millions

Mau: चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 09 Dec 2022 05:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Dec 2022 05:36 PM IST
सार

मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत के छावनी पुरवा निवासी राजकुमार पुत्र उमा चौहान की रिहायशी मड़ई में गुरुवार की देर रात करीब दस बजे खाना बनाने के लिए जलाए गए चूल्हे की राख से एक चिंगारी निकली। जो कि रिहायशी मड़ई पर गिरी और देखते देखते ही आग के शोला के रूप में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Mau: A spark from the stove caused havoc, six residential shanties caught fire, loss of millions
चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, छह रिहायशी मड़ई में लगी आग, लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत के छावनी पुरवा में गुरुवार की बीती रात चूल्ह की चिंगारी ने तबाही मचा दी। आग ने अपने जद में छह रिहायशी मड़ई को जद में लिया। इस दौरान एक मड़ई में रखे दो सिलिंडर फट गए, इससे आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे छह लोग झुलस गए। उधर ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया, आगलगी की घटना में करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी पर राजस्व अमला घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत के छावनी पुरवा निवासी राजकुमार पुत्र उमा चौहान की रिहायशी मड़ई में गुरुवार की देर रात करीब दस बजे खाना बनाने के लिए जलाए गए चूल्हे की राख से एक चिंगारी निकली। जो कि रिहायशी मड़ई पर गिरी और देखते देखते ही आग के शोला के रूप में तब्दील हो गई। राजकुमार और उसके परिवार के सदस्य उस सो रहे थे, अचानक मड़ई में आग लगने पर वह बाहर निकले। इस दौरान आग ने अपने जद में पड़ोसी नंदलाल, नेमा, जंगी, दशरथ, श्रीकांतकी रिहायशी मड़ई को भी अपने जद में ले लिया।

विज्ञापन

Mau: A spark from the stove caused havoc, six residential shanties caught fire, loss of millions
मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत के छावनी पुरवा की घटना - फोटो : अमर उजाला
आगलगी के नंदलाल की मड़ई में रखा दो सिलिंडर जो भरा हुआ था, वह आग की जद में आकर फटकर 100 फीट दूर जा गिरा। इस दौरान इसके जद में आने से आग बुझा रहे दयानंद मौर्या, पंकज पांडेय, विनोद चौहान, लक्ष्मण यादव, गोपाल राजभर, दुर्जन कनौजिया, बृजेश, दुर्गा यादव झुलस गए। उधर गांव में आगलगी की घटना की जानकारी पर मधुबन थाना प्रभारी सुदेश सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद करीब  साढ़े बारह बजे दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। आगलगी की घटना में झुलसे लोगों को पुलिस ने दुबारी कस्बा के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहीं आगलगी की घटना में कमलेश की बाइक, मोटर सहित दो लाख रुपये तो नंदलाल की इस घटना में करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी तरह से अन्य ग्रामीणों का इस घटना में करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की सुबह इस घटना की सूचना पर राजस्व टीम लेखपाल कमलेश यादव, राजीव राजभर घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed