फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Matrishakti will be the first polling on the booths

बूथों पर पहला मतदान मातृशक्ति का होगा

Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Matrishakti will be the first polling on the booths
मां शकुंतला देवी पीजी कॉलेज अमारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान करने की शपथ लेते छा? - फोटो : MAU
मऊ। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तथा युवा अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत मां शकुंतला देवी पीजी कॉलेज अमारी में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा राय ने कहा कि पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए लोकतंत्र के पावन पर्व में मतदान रूपी आहुति के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। जिससे हमारा मऊ जनपद पूर्वांचल ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर लें। हम सभी लोग संकल्प लेते हैं कि सात मार्च को हमारे बूथों पर पहला मतदान मातृशक्ति का होगा और वोट प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होगा ।इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशिक्षक चंदन प्रजापति, नरेंद्र तिवारी ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरित करने का कार्य किया कार्यक्रम में रानीपुर विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति, राधा तिवारी आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रवक्ता शशि राय रेनू पांडेय हिना कौसर तथा बंदना किरन यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने उपस्थित युवा शक्ति को मतदाता की शपथ दिलाने का कार्य किया। साथ ही घर घर संपर्क कर अभी से मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed