फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mass replication caught at two examination centers

दो परीक्षा केंद्रों पर पकड़ी गई सामूहिक नकल

Tue, 17 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mass replication caught at two examination centers
लाख प्रयास के बाद भी बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं थम रही। जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट की अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का निरीक्षण किया। तमाम अनियमितता मिली।
विज्ञापन



डीएम ने दो परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी। पूरी परीक्षा को निरस्त कराने की संस्तुति के साथ ही परीक्षा केंद्रों को डिबार करने का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक सहित एक दर्जन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन के लिए शासन प्रशासन की ओर से जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी मंगलवार को दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर नकल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में प्रथम पाली मेें समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र रहा। जबकि द्वितीय पाली में अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र रहा। जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कृषक इंटर कालेज संतपुर गोंड़सरा का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के समय पूरे केंद्र पर 392 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। उत्तर संख्या 10, 11, 12 एवं 06 को सभी परीक्षार्थी लिखे हुए थे। पूछने पर कोई भी परीक्षार्थी एक शब्द भी नहीं बोल पाया।


जिससे प्रतीत हुआ कि पूरे केंद्र पर उत्तर बोलकर सामूहिक नकल कराया गया है। डीएम ने केंद्र की पूरी परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की। साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने का निर्देश दिया।


डीएम ने द्वितीय पाली में बाबा थानीदास उमा विद्यालय का निरीक्षण किया। इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र में सामूहिक नकल पकड़ी। डीएम ने परीक्षा को निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने का निर्देश दिया।



 इसी कम में श्याम लाल कृषक इंटर कालेज लिलारी तथा महादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरुहा का निरीक्षण किया। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बैठकर पूरी परीक्षा कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed