फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैंचा गांव में मंगलवार को सुबह विवाहिता की शव फंदे से लटकता मिला। हालांकि विवाहिता के ससुराल वाले मौके से भाग निकले। पड़ोसियों ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा व्याप्त रही।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के उरहा गांव निवासिनी सवित्री राजभर (22) का विवाह चार माह पूर्व हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैंचा निवासी सुनील राजभर से हुई थी। सुनील हैदराबाद में नौकरी करता है। एक माह पूर्व वह हैदराबाद चला गया था। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने सवित्री का शव पंखे के हुक के सहारे लटका देखा तो सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतका के ससुराल वाले मौके से नदारद रहे।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता हरेंद्र राजभर अपने परिवार के साथ ढैंचा पहुंचे। यहां अपने दामाद सुनील तथा उसके माता रमादेवी तथा पिता रामजन्म राजभर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष हलधरपुर निहार नंदन ने बताया कि मृतका का शव पंखे के लिए बनाए गए हुक से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल सकेगा। बोले कि मृतका के पति तथा उसके माता-पिता के विरुद्ध तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed