फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman hangs herself in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान

Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself in suspicious circumstances
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद में बृहस्पतिवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद निवासिनी किश्वर पुत्री अजमल हसन का विवाह मीरपुर रहीमाबाद निवासी नेहाल के साथ 2017 में हुआ था। विवाह के बाद से ही उनमें कलह शुरू हो गई थी। परिजनों का कहना है कि विवाह के एक वर्ष बाद ही नेहाल मुम्बई चला गया। जहां उसने दूसरा विवाह कर लिया। किश्वर पिछले काफी समय से परेशान चल रही थी। वह अपनी सास के साथ गांव में रहती थी। उसके दो देवर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात किश्वर खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सास ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो भीतर किश्वर फंदे से लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed