{"_id":"59b17f1c4f1c1be17f8b4b68","slug":"marriage-has-been-hanged-from-the-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने पंखे से लटक कर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली के जमामलपुर विक्कमपुर गांव में एक विवाहिता संध्या विश्वकर्मा ने गुरूवार की अपराह्न साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाते ही कोतवाल डी के श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्ज में लिया। मायके वालों ने पुलिस को फोनकर पोस्टमार्टम उनके पहुंचने तक रोकने को कहा है। देर शाम को पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जमालपुर विक्कमपुर निवासी बृजेश उर्फ कन्हैया विश्वकर्मा(26) पुत्र मुखचंद्र की शादी हलधरपुर थाना के बस्ती बहरवार गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा की पुत्री संध्या(22) से 2 दिसम्बर 2016 को हुई थी। बृजेश उर्फ कन्हैया की थानीदास मोड़ पर लोहे के औजार ठीक करने की दूकान है। गुरूवार की सुबह पति बृजेश व परिवार के अन्य सदस्य बड़ागांव मोड़ स्थित आवास पर आ गये थे। जहां बृजेश अपनी दूकान में काम कर रहा था। इस बीच बृजेश ने अपने भतीजे शिवम के मोबाईल पर काल कर अपनी पत्नी से बात कराने को कहा। दो बजे के लगभग जब वह मोबाइल लेकर अपनी चाची को बुलाने लगा तो कोई आवाज न मिलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा।
मृतिका पंखे की हूक से साड़ी बांधकर फांसी पर लटकी हुई थी। इस पर शोर करते हुए घटना की जानकारी बृजेश को देने के साथ परिवारजनों को दिया। परिवार के सदस्य जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो पाया कि मृतिका प्लास्टिक की कुर्सी पर ईंट रखकर छत के पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बांधकर लटकी हुई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को और मायके वालों को दी।
विज्ञापन
मायके वालों ने परिवार के लोगों के साथ पुलिस को सूचित किया कि हम लोगो के आने तक लाश को उतारा न जाय। देर शाम तक मायके वाले उसके घर पहुंचे। शव देखने के बाद वह दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवाहिता के पिता उमाशंकर की तहरीर पर पति बृजेश, श्वसुर मुखचंद एवं सास पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने देर शाम को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।