{"_id":"61b4dbe0d990f45c2b72af37","slug":"maps-of-buildings-will-be-passed-in-a-week-mau-news-vns6273769134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में पास होंगे भवनों के नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में पास होंगे भवनों के नक्शे
विज्ञापन
मऊ। नगर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए भवनों के नक्शा पास कराने के लिए अब दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। अब लोगों को एक सप्ताह में भवन का नक्शा लोगों को मिल जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने आर्किटेक्ट और मास्टर प्लान के इंजीनियरों की बैठक की।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने चेताया कि नक्शा बनाने से लेकर उसे पास कराने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि आर्किटेक्ट भवन का नक्शा बनाकर एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें कि नक्शा पास हो जाए ताकि आवास निर्माण में बाधा न हो। नक्शा पास कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नक्शे का सत्यापन मौके पर किया जाएगा, विपरीत पाए जाने पर इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अवैध वसूली किए जाने पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भवन निर्माण के दौरान मास्टर प्लान के नाम पर शिकायत कर अवैध वसूली करने वाला व्यक्तियों के चिन्हिकरण का कार्य किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने इसे लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। कहा कि आम लोगों को परेशान कर वसूली करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण करने पर उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मौके पर सत्यापन कर 14 व्यक्तियों का नक्शा पास किया गया। दो व्यक्तियों के संबंध में भूमि विवाद अथवा मौके पर सरकारी भूमि होने के कारण राजस्व विभाग से आख्या मांगी गई। उन्होंने इंजीनियर को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर प्लाटिंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें, यदि सरकारी भूमि पर कोई नक्शा पास कराता है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराएं।