फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many trees collapsed due to strong storm, traffic disrupted for hours

तेज आंधी से कई पेड़ धराशाई, घंटों यातयात बाधित

Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Many trees collapsed due to strong storm, traffic disrupted for hours
पिपरीडीह। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी से परदहां ब्लाक के लोकापुरा,कोटवां कहिनौर सहित आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए। इससे पिपरीडीह- बढ़ुआगोदाम मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा। बढुआगोदाम कोटवा वनदेवी फीडर को आने वाली 33000 वोल्टेज के लाइन के तार खंभों सहित कई जगह टूट कर गिर गए। लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई के सभी खंभे और तार गिर गए। इससे लगभग 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया तब जाकर कई घंटों के बाद आवागमन चालू हो सका। बिजली विभाग के कर्मचारी शाम तक तारों के बीच फंसे पेड़ों को काटकर हटाने की मशक्कत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed