फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many areas of the city submerged by rain

बारिश से नगर के कई इलाके जलमग्न

Thu, 02 Aug 2018 10:50 PM IST
mau
mau Updated Thu, 02 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Many areas of the city submerged by rain
झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को सहादतपुरा में बरसाती पानी से भ्ारा जीवनराम छात्रावास का मैदान। - फोटो : mau
जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे हुई झमाझम बारिश से चहुंओर पानी-पानी रहा। जहां बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं किसान भी खुश हो उठे। घंटाभर हुई बारिश से नगर के निचले इलाकों के मुहल्ले जलमग्न हो गए। जबकि ग्रामीण इलाकों के कई बाजारों में जलजमाव से लोग परेशान रहेा। कई दुकानों में पानी घुस जाने से हजारों का सामान खराब हो गया।    
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह तो तीखी धूप रही लेकिन अपराह्न तीन बजे से अचानक बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। घंटाभर बादल बरसे तो चारों ओर पानी ही पानी हो गया। निचलते इलाके मठिया टोला, ब्रह्मस्थान, क्यारी टोला, भीटी और रघ्ाुनाथपुर अादि जलमग्न हो गए। यहां के घरों और दुकानों में पानी जा घुसा। नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मुहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से काफी देर तक जलजमाव लगा रहा। इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। बारिश होने से  वाहन चालक तथा राहगीर झमाझम बारिश के बीच गुजरते नजर आए और भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश के पानी से लोग तर-बतर हो गए। वहीं राष्ट्रीयराजमार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानों सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन


बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद बोझी बाजार, मांदी सिपाह, भटमीला, भिखारीपुर, रामनगर, चंद्रापार, बवरिहा सहित विभिन्न बाजारों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी भर गया। बाजारों की कई दुकानों में पानी घुस जाने से दुकानदारों का हजारों का माल खराब हो गया। इस संबंध में क्षेत्र के बाबूराम राय, रामरतन राय, अमन कुमार, दयानंद शुक्ल, प्रेमचंद पटेल ने जल निवासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग किया है। उधर, बारिश से किसान खुशी से  झूम उठे। भीगते हुए खेतों की मेड़ बांधते रहे। धान की फसल के लिए सोना साबित हुई बारिश से किसानों में हर्ष रहा। वहीं, बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed