समाजार पत्र विक्रेता संघ का सांगठनिक वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। मनोज गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक संजय राय, लक्ष्मी चौरसिया और बसंत कुमार ने अखबार वितरण सेंटर पर पहुंचकर सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों की उपस्थिति में चुनावी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता को चुनाव परिणाम का प्रमाणपत्र सौंपा। मनोज गुप्ता के निर्विरोध विजेता बनने की घोषणा सुनते ही उपस्थित सभी हॉकरों और समाचार पत्र विक्रेताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दीं। मनोज गुप्ता ने कहा कि वे संगठन की मजबूती और विक्रेताओं के हित एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान मितेश पांडेय, रामअवतार, दीन दयाल, जमील खान, कुंदन, विनय, बबलू, मनोहर, दीपक, धीरज मद्धेशिया, रोशन, राजेश, राजेंद्र, भोला, रंजीत, रामविलास आदि लोग मौजूद रहे।