फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbads injured father by beating son

मनबढ़ों ने पिता पुत्र को पीटकर किया घायल

Sun, 06 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manbads injured father by beating son
मधुबन। थाना क्षेत्र के लालनपुर में बीते शुक्रवार की शाम को खेत को जबरदस्ती कब्जा करने से मना करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडा से प्रहार कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। जिसमें पुत्र की स्थिति गंभीर होने पर सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल जयनाथ की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालनपुर निवासी जयनाथ मल्ल और अरविंद सिंह के बीच जमीनी विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शीला देवी ने आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार को अरविंद सिंह विवादित खेत की जुताई कर रहे थे। जिसका विरोध उनके पति जयनाथ मल्ल ने किया, इस लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दूूसरे पक्ष के लोगों ने जयनाथ मल्ल और उनके पुत्र शशांक मल्ल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें शशांक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने घायल जयनाथ मल्ल की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर अरविंद सिंह सहित चार के विरुद्ध संबंधित धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed