फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbads beat up Dalit youth in retaliation

मनबढ़ों ने प्रतिशोध में दलित युवक को पीटा

Sun, 06 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat up Dalit youth in retaliation
चिरैयाकोट। सरसेना बाजार में तीन जून को सवारियां बिठाने को लेकर दो टैंपो चालकों में हुई मारपीट के प्रतिशोध में एक पक्ष के लोगों ने सीवान से भैंस चराकर लौट रहे युवक को मारपीट की गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 14 आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टेंपो में सवारियां बिठाने को लेकर तीन जून को सरसेना गांव के सतिराम सिंह और साहब पासवान में मारपीट हुई थी। इसमें साहब पासवान की तरफ से दो महिलाएं तथा दूसरे सतिराम सिंह की तरफ से दो लोग घायल हुए थे। इसी बात से खुन्नस खाए दूसरे पक्ष के लोग गुड्डू पासवान से बदला लेने की फिराक में थे। शनिवार की देर शाम को गांव का गुड्डू पासवान (38) पुत्र शंकर पासवान सीवान में भैस चराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सतिराम सिंह के कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों में से एक को हिरासत में लेकर थाना ले गई, शेष लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। इस संदर्भ में घायल पक्ष की ओर दी गई तहरीर में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिवस ने तमहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में अलग अलग दो जातियों के बीच हुए इस विवाद में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि तीन मई को हुई मार पीट को लेकर शनिवार की रात गुड्डू पासवान को गोलबंद होकर मारा पीटा गया है। तहरीर के आधार पर हरिजन बनाम सवर्ण सहित अन्य धाराओ में14 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed