फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manager employee of the organization arrested for embezzling one and a half lakh rupees

डेढ़ लाख रुपये गबन करने वाले संस्था के मैनेजर कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Manager employee of the organization arrested for embezzling one and a half lakh rupees
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे पर एक प्राइवेट संस्था खोलकर आकर्षक योजना का लाभ देने का वादा करके कुछ लोग क्षेत्र की महिलाओं से रुपये जमा करा रहा था। डेढ़ लाख रुपये जमा कराने के बाद संचालकों ने संस्था बंद कर दिया। जानकारी होने पर रुपये जमा करने वालों ने पुलिस से शिकायत की वहीं पुलिस ने संस्था के मैनेजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पांच छह महीने पूर्व कैलेंडर तिराहे पर कुछ लोगों ने एक संस्था खोलकर आकर्षक लाभ देने का वादा करके रुपये जमा कराना शुरू किया कुछ ही दिनों में कई गांवों की महिलाओं ने इस संस्था में रुपये जमा करना शुरू कर दिया। इस बीच संस्था के मैनेजर एवं कर्मचारियों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी कर संस्था को बंद कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित वकील मौर्य निवासी राज पैलेस हकीकत पूरा मऊ नाथ भंजन 12 महिलाओं के साथ पुलिस को शनिवार देर शाम तहरीर दी। तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संस्था के मैनेजर सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित वकील मौर्य के साथ 12 अन्य पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर कैपिटल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर धर्मेंद्र उर्फ राहुल गुप्ता निवासी बड़ागांव शाहगंज जौनपुर ने चार लोगों के साथ शुरुआत किया। जिसमें धर्मेंद्र उर्फ राहुल गुप्ता मैनेजर एवं रामनिवास , राहुल खरवार निवासी कसारी खुरहट जनपद मऊ तथा रवि कुमार निवासी धौरहरा मुहम्मदाबाद गोहना ने मिलकर संस्था को चालू किया। इन लोगों ने क्षेत्र के कई गांव की महिलाओं से रुपये जमा करना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था में जब डेढ़ लाख रुपए से अधिक जमा हो गए तो यह लोग धोखाधड़ी करके रुपये गबन कर फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed