{"_id":"60ed488e8ebc3e859e062fcc","slug":"man-suicide-dead-body-found-hanged-in-room-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, खिड़की से झांककर देखा तो परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, खिड़की से झांककर देखा तो परिजनों के उड़े होश
Tue, 13 Jul 2021 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:32 PM IST
सार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी रवि सोनकर(30) पुत्र लक्ष्मीकांत सोनकर सोमवार की रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार की सुबह युवक(30) का शव कमरे में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी रवि सोनकर(30) पुत्र लक्ष्मीकांत सोनकर सोमवार की रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब सात बजने के बाद युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज दी।
विज्ञापन
परिजनों ने जब खिड़की से कमरे में झांका तो देखा कि रवि का शव छत पर लगे हुक पर लटक रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोल और शव उतारा। पुलिस ने परिवार की सहमति के बाद पंचनामा बनाकर शव सौंप दिया। मृतक फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन