फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Man rejects easy to love

आसानी से प्यार को ठुकरा देता है मनुष्य

Sat, 04 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 04 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Man rejects easy to love
समूहन कला संस्थान की ओर से समूहन राष्ट्रीय भ्राम्यमान नाट्य समारोह की प्रथम संध्या में सुदूर उत्तर पूर्व गौहाटी से आई संस्था सीगल द्वारा फाइव टंस आफ लव का मंचन किया गया। समारोह का शुभारंभ डा. एसएन खत्री ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन



1896 में अंतोन चेखव द्वारा लिखित यह नाटक एक सीगल की मौत पर आधारित सच्ची घटना है। दुनिया भर में मशहूर इस नाटक में चेखव साहित्य में में एक नई विधा का सूत्रपात करते हैं। इस नाटक में चेखव प्लाट से ज्यादा चरित्र को अहमियत देते हैं। मरती हुई सीगल उपजे खालीपन का प्रतीक है और तनाव जीवन का सौंदर्य।
विज्ञापन



लेखक ने सीगल नाटक में मानवीय प्रवृत्ति के उस पक्ष को उजागर किया है जिसमें मनुष्य आसानी से प्राप्त प्यार को ठुकरा देता है। किंतु उसको जो आसानी से नहीं मिलता उसको तलाश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चरित्रों के बहुआयामी व्यक्तित्वों का खुुलासा है यह नाटक। नाटक चार भागों में बंटा हुआ है। प्रथम भाग अर्केडिना और उसके बेटे ट्रेपलेप के बीच के रिश्तों के इर्द, गिर्द बुना गया है। दूसरे भाग में आर्केडिना के प्रेमी ट्रिगोरिन का प्रवेश होता है।



 तीसरे भाग में त्रिकोणीय प्रेम का संघर्ष और भावनात्मक उद्वेग है। चौथा भाग दो साल बाद की घटना का वर्णन है। नाटक में निर्देशक बहारुल इस्लाम व भागीरथी ने सशक्त निर्देशन के साथ-साथ अपनी ट्रिगोरिन और आर्केडिना की भूमिका से अभिनय का लोहा मनवाया। माशा की भूमिका में बरखा बहार, नीना की भूमिका में आइरिन और साथ में जिया बहार, प्रनव राजखोवा, योगीराज चक्रवर्ती, पार्थ बरदोलई, मेघाली कलिता, इंद्रजीत, धु्व ज्योति का अभिनय सराहनीय रहा। संस्था के निदेशक राजकुमार शाह ने पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, भवानी शंकर ठरड, डा. एसएन खत्री, कंचन तिवारी, पंकज कूपर, नंद किशोर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed