फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Man molested woman with his friends of threatening video viral of her in mau

यूपी: युवक ने शारीरिक संबंध का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर सात साथियों के संग महिला से करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Jul 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 04:28 PM IST
सार

मामला मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र का है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक ने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, उस दौरान उसका चुपके से वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर साथियों के साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Man molested woman with his friends of threatening video viral of her in mau
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक और उसके सात साथियों के खिलाफ कोपागंज थाने में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का धमकी देकर अपने सात साथियों के साथ बीते कई माह से दुष्कर्म करते आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया है कि कि वह अपने मायके गई हुई थी। जहां अब्दुल रहमान से जान पहचान होने पर उसके घर पर आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान अब्दुल रहमान ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान उसके द्वारा इस कृत्य का वीडियो बना लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद उसे आरोपी की हरकत का पता चला, जब उसे आरोपी ने अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी। महिला ने आरोप लगाया है कि बीते कई माह से युवक और उसके साथी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने आ रहे हैं।

पीड़िता की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित आठों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सात ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़िता से मिली तहरीर पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed