फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man living on palm tree in mau from last month police failed to take it off

पत्नी से झगड़े के बाद पति का अजीब गुस्सा: एक माह से ताड़ के पेड़ पर रह रहा, उतारने में नाकाम रही पुलिस

Sat, 27 Aug 2022 07:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

मऊ के बसारतपुर गांव में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक एक महीने से ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर कर रहा है। शनिवार को पुलिस ने उसे पेड़ से उतारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। 

विज्ञापन
man living on palm tree in mau from last month police failed to take it off
ताड़ के पेड़ के पास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बसारतपुर गांव की दलित बस्ती में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने ताड़ के पेड़ को अपना आशियाना बना लिया है। पिछले एक महीने से वो अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा है। पत्नी की गुहार के बाद शनिवार को पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारने की कोशिश की। आठ घंटे की मेहनत के बाद भी पुलिस-प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी। थक-हार कर पुलिस बैंरग लौट गई। इस दौरान हजारों लोगों का मजमा लगा रहा।  

विज्ञापन


प्रधान समेत ग्रामीणों ने उसको बहुत समझाया लेकिन वह पेड़ से उतरने को राजी नहीं है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसारथपुर के दलित बस्ती निवासी रामप्रवेश राम (42) ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का कार्य करता है। सीजन खत्म होने पर वह मेहनत मजदूरी करने लगा।

विज्ञापन

ऐसे पूरी होती है भोजन-पानी की जरूरत

पत्नी से विवाद को बाद पिछले एक महीने से वह अपने परिवार को छोड़ ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। खाना, पीना और नहाना भी पेड़ पर कर रहा है। जब उसे भोजन-पानी की जरूरत होती है, तो रस्सी लटका देता है। परिवार के लोग रस्सी में खाना-पानी बांध देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब कोई उसकी फोटो लेता है तो वह पास रखे अपने छाते से खुद का छिपा लेता है। पति के पेड़ पर रहने के कारण पत्नी को घर गृहस्थी चलाने में परेशानी हो रही है। पत्नी, ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने रामप्रवेश को समझा बुझाकर ताड़ के पेड़ से उतारने की अपील की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

man living on palm tree in mau from last month police failed to take it off
ताड़ के पेड़ के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ताड़ के पेड़ पर निवास कर रहे रामप्रवेश को देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है। मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार शाम एसआई वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवक को पेड़ से उतारने के लिए गई थी। लेकिन देर शाम तक कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस शनिवार सुबह जाल आदि लेकर फिर से मौके पर पहुंच गई।

24 घंटे में एक बार उतरता है

दिनभर युवक को मनाने और पेड़ से उतारने की कोशिश होती रही लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला और पुलिस बैरंग लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामप्रवेश 24 घंटे में सिर्फ एक बार रात में नीचे उतरता है। शौच आदि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है। 

...करता है पत्थर से हमला

man living on palm tree in mau from last month police failed to take it off
ताड़ के पेड़ पर रह रहा युवक - फोटो : अमर उजाला
रामप्रवेश की इस हरकत से पूरा गांव परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामप्रवेश अपने पास बहुत सा पत्थर रखा है। जब भी उसे उतारने या समझाने की कोशिश की जाती है, तो वह पत्थर से हमला कर देता है। पेड़ की ऊंचाई इतनी है कि वहां से आसपास के घरों के आंगन साफ दिखाई देते हैं, जिससे घर में रहने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed