फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Man dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Mon, 05 Sep 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by unknown vehicle
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पास सोमवार की सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजन जब तलाश में निकले तो उन्हें घटना की जानकारी हुई और उन्होंने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। धर्मागतपुर गांव निवासी श्रीनिवास गिरी (50) पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक के यहां हो रहा था। सोमवार की भोर में वह रोजाना की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो बड़ा पुत्र उनकी तलाश में हाईवे पर निकला तो उसे हादसे की जानकारी हुई। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed