{"_id":"66448475a05857d9ee004e7b","slug":"man-died-in-road-accident-due-to-collision-between-pickup-and-bicycle-in-mau-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: टक्कर के बाद पिकअप में फंसा साइकिल सवार का शव, राहगीरों ने देखा तो मौके से फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: टक्कर के बाद पिकअप में फंसा साइकिल सवार का शव, राहगीरों ने देखा तो मौके से फरार हुआ चालक
Wed, 15 May 2024 03:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 15 May 2024 03:16 PM IST
सार
मऊ जिले में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति वाहन में फंस गया। उसे निकालते हुए चालक को देख राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। घरवाले जब तक मौके पर पहुंचते चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के अमारी पुलिया के पास अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप के अगले हिस्से में साइकिल सवार फंस गया। चालक अपने पिकअप को खड़ी कर शव निकाल रहा था कि घटना की जानकारी राहगीरों ने घरवालों को दे दी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने वाहन के नंबर के आधार पर तहरीर दी, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
यह है मामला
सरायलखंसी थाना के अमारी गांव निवासी 50 वर्षीय शिव कुमार गौंड अपनी साइकिल से बाजार से होकर मंगलवार की देर रात अपने घर जा रहा था। अभी वह राजमार्ग 34 से अपने गांव के रास्ते के मोड़ पर पहुंचा था कि अचानक मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर होने के बाद घायल का शव पिकअप के अगले हिस्से में फंस गया। चालक सहित एक अन्य व्यक्ति वाहन को सड़क के किनारे खड़ी कर शव को निकालने लगे। इसी बीच किसी राहगीर ने देख लिया। उसने घायल की पहचान करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
आनन- फानन परिजन घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जीतेंद्र ने वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पुणे में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।
आनन- फानन परिजन घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जीतेंद्र ने वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पुणे में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।