फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man died after hit by tractor after monkey jumps on him in mau

Mau News: टहलने निकले अधेड़ पर अचानक कूदा बंदर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से शख्स की मौत

Wed, 07 Feb 2024 02:27 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

झारखंड का रहने वाला शख्स मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में एक व्यक्ति के घर पर लंबे समय से नौकरी कर रहा था। बुधवार की सुबह वह टहलने निकला था। इसी दौरान एक पेड़ से अचानक बंदर उसके ऊपर कूद गया। जिससे वह सड़क पर गिरा। इसी बीच ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
man died after hit by tractor after monkey jumps on him in mau
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर बुधवार की सुबह सड़क पर टहल रहे एक अधेड़ शख्स पर अचानक एक बंदर कूद गया। जिससे अधेड़ सड़क पर गिर गया। इस बीच वह पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक लंबे समय से गोठा में रह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है मामला
मृतक की शिनाख्त झारखंड राज्य के धनबाद जिला निवासी रमेश (50) पुत्र जित्तन के रूप में हुई। मृतक दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी रामजी राय के घर पर बीस वर्ष की आयु से नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 के किनारे टहल रहा था। अभी वह गोठा के पास पहुंचा था कि अचानक एक पेड़ से बंदर रमेश के ऊपर कूद गया। 
विज्ञापन


बंदर के कूदने से रमेश असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच दोहरीघाट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली के जद में आने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक के मालिक रामजी राय ने हादसे को लेकर दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed