फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make profitable agriculture

‘कृषि को लाभदायक बनाए बिना देश का विकास नहीं’

Tue, 03 Mar 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 03 Mar 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Make profitable agriculture
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सिंह ने कहा कि आज देश में कृषि की हालत दयनीय है जो चिंता का विषय है। भारत की 66 प्रतिशत आबादी कृषि पर ही निर्भर है।
विज्ञापन



बावजूद देश में कृषि कार्य सबसे घाटे का सौदा माना जाता है जब कि  इसे सबसे फायदे का होना चाहिए। एक गेहूं के बीज से किसान 40 बीज पैदा करता है बावजूद वह कौन सा कारण है कि जिसके चलते किसान को घाटा उठाना पड़ता है। वे मंगलवार को  पीडब्लूडी के डाकबंगला पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन




कहा कि आज भी देश में एक  चौथाई खेतों की ही सिंचाई हो पाती है जब कि तीन चौथाई खेत असिंचित रह जाते हैं। इस चुनौती को कृषि अनुसंधान ने भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि कृषि को लाभपद्र बनाने के लिए कम भूमि पर अधिक एवं फायदेमंद खेती के साथ पशुपालन की आवश्यकता है। मशरूम, बकरी पालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन, बाग आदि से कृषि क्षेत्र में उन्नत संभव है।


उन्होंने कहा कि देश में खेती की भूमि लगातार घट रही है। बावजूद इसके कम भूमि पर भी व्यवसायिक खेती एवं पशुपालन के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है।


कहा कि फसलों को नीलगायों से बचाए जाने के लिए बीएचयू में रिसर्च चल रहा है। कुछ सकारात्मक सुझाव भी आए हैं। दो वर्ष में शोध पूर्ण हो जाएंगे। उम्मीद जताई कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।


कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज तक किसानों की दुर्दशा है। किसानों के हित में उनकी कृषि को लाभपद्र बनाए जाने के लिए कोई रचनात्मक कार्य नहीं किए गए।


कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की बीमा राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया, भूमि संरक्षण विभाग से भूमि सेना योजना चलाई जा रही है। इसके माध्यम से बंजर, ऊसर आदि भूमि को सुधारा जा रहा है।



 किसानों की सिंचाई की व्यवस्था मुफ्त की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, संजय पांडेय, लालबहादुर यादव, पंकज चौबे, नन्हकू राजभर, कुद्दुस अंसारी, हजारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed