फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make more profit from mixed fish farming

मिश्रित मछली पालन से अधिक लाभ कमाएं

Tue, 21 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Make more profit from mixed fish farming
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के सभागार में चल रहा पांच दिवसीय मत्स्य उत्पादन एवं प्रबंधन प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों से मिश्रित मछली पालन से अधिक लाभ कमाने की बात कही। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने किसानों को मछली पालन से अधिक लाभ कमाने के लिए मिश्रित मछली पालन करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे किसान एक ही तालाब में एक से अधिक प्रजातियों की मछलियों का पालन कर प्रति हेक्टेयर अधिक लाभ कमा सकते हैं। केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने किसानों को मानव भोजन में मछली की उपयोगिता, मत्स्य पालन के लिए तालाब का चुनाव, पुराने तालाब की देखरेख एवं मरम्मत, मत्स्य तालाब में प्रयोग होने वाले विभिन्न जैविक एवं रासायनिक उर्वरक केंद्र के तालाब पर मत्स्य भोजन संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि मत्स्यपालन शुरू करते ही सबसे पहले पुराने तालाब की साफ-सफाई उनमें जो भी जलीय पौधे और जलीय कीड़े है, उनको हटाना आवश्यक है। जलीय पौधों की सफाई और जलीय कीड़ों का उन्मूलन बार-बार जाल चलाकर और 75 लीटर डीजल का छिड़काव कर किया जा सकता है। मृदा वैज्ञानिक चंदन सिंह ने मत्स्य तालाब के निर्माण के लिए भूमि के चयन तथा मृदा एवं जल परीक्षण के बारे में बताया। प्रशिक्षण में मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुशवाहा, बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु राय और फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह ने किसानों को अन्य जानकारियां दी। मत्स्य उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर विशाल कुमार, मोहन प्रसाद, श्रवण कुमार, रामकिशोर, अमृत, छोटेलाल, चंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed