फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make learning from the story interesting

कहानी से शिक्षा को बनाएं रुचिकर

Fri, 18 Jan 2019 11:05 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Make learning from the story interesting
अमिला ब्लॉक संसाधन केंद्र बडरांव पर ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। - फोटो : mau
अमिला। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़राव पर शुक्रवार को ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 116 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षण कार्य करने के दौरान अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी का ज्ञान सरलता से गतिविधि माध्यम से कैसे रुचिकर बनाया जाए, पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण में ब्लाक क्षेत्र के 116 शिक्षकों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, रूपेश कुमार पांडेय, चंद्रपीठ मिश्र, पंकज कुमार, रामकेर यादव और विनोद राजभर ने प्रशिक्षण देते हुए विषय संदर्भ को शिक्षकों को विस्तार से समझाया कि किस प्रकार बच्चों को ज्ञान बोध कराया जाए, जिसे बच्चे सरलता से सीखे। बच्चों को कक्षा आवंटन करते हुए ग्रेड के हिसाब से बांट कर पढ़ाने की विधि भी शिक्षकों को बताई गई।
विज्ञापन


ग्रेड के हिसाब से बच्चों को पांच कैटेगरी में प्रारंभिक, अक्षर एवं अंक, शब्द एवं संख्या को बेसिक लेवल तथा अनुच्छेद एवं घटाव और कहानी के माध्यम से एडवांस लेवल में रखने के लिए बताया गया। बच्चों को खेल की गतिविधियों के साथ अन्य गतिविधियों से सिखाने के गुर बताया गया। प्रशिक्षण में मुख्यरुप से अनिल कुमार, सुशील कुमार, भूपेंद्र मौर्य, विजय कुमार चौहान, गौरव, ऊषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed