फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make express trains stop at the railway station

रेलवे स्टेशन पर कराएं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Make express trains stop at the railway station
रानीपुर। बलिया-शाहगंज रेल मार्ग स्थित खुरहट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि जनहित को देखते हुए स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराया जाए। स्टेशन पर वर्तमान में केवल बलिया-शाहगंज पैसेजर व तमसा पैसेंजर का ही ठहराव होता है। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है।यहां से काफी संख्या में लोग महानगरों की ओर यात्रा करते हैं। लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। स्टेशन से होकर गोदान एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस,गरीब नवाज एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, आनंद विहार सहित तमाम एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है। लेकिन इसमें एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण लोगो को अन्य प्रदेशों के लिए यात्रा करने के लिए लोगों को 15 किमी दूर मऊ या दस किमी दूर मुहम्दाबादबादगोहन रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ना पड़ता है। इस संबंध में छोटू, संजय कुमार, विनोद वर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल कुुमार का कहना है कि निरीक्षण पर आए आला अधिकारियों को कई बार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग पत्र दिया गया, लेकिन आला अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed