फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Major squares of the city will be known by new name, exercise begins

नए नाम से जाने जाएंगे शहर के प्रमुख चौराहे, कवायद शुरू

Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Major squares of the city will be known by new name, exercise begins
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में शहर को चौराहों को सुंदर बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृ्ढ़ किए जाने की कवायद शुरू की गई है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहे अब अपने नाम से जाने जाएंगे। इस क्रम में कवायद तेज हो गई है। जल्द ही तिराहों और चौराहों का नामकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के तिराहे-चौराहे को शहर के संभ्रांत लोगों द्वारा गोद लेकर नगर पालिका के सहयोग से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके तहत गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, ढेकुलिया घाट तिराहा तथा मिर्जाहादीपुरा को विकसित किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि शहर के प्रमुख तिराहे एवं चौराहों का नाम न तो जनपद मऊ की ऐतिहासिकता को दर्शाता है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित करता है। इसलिए राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनपद की ऐतिहासिकता के आधार पर गाजीपुर तिराहे का भारत माता तिराहा नाम किए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। यहां लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को तिराहे के मध्य में लगाया जाएगा। तिराहे के मध्य में 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा भी फहराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं ढेकुलिया घाट तिराहे पर आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है, जिसे अपना मऊ तिराहा के नाम किये जाने का प्रस्ताव है। उधर आजमगढ़ मोड़ तिराहा को स्व. कल्पनाथ राय के नाम से कल्पनाथ तिराहा का नाम प्रस्तावित किया गया है। मिर्जाहादीपुरा तिराहा को भी वृहद स्वरूप प्रदान कर बीच में तिरंगा लगाकर हिंदुस्तान तिराहा नाम किए जाना का प्रस्ताव है। जिसके लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने गाजीपुर तिराहा तथा ढेकुलिया घाट तिराहे का निरीक्षण कर ईओ नगर पालिका, सहायक अभियंता तथा इंजीनियरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed