फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahila Munsif in Sadar and Muhammadabad Gohna

सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में महिला मुंसिफ

Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahila Munsif in Sadar and Muhammadabad Gohna
मऊ। जिले के चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है। जबकि गैर जनपद से पांच न्यायिक अधिकारी जिले में आ रहे है। सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में महिला मुंसफ की तैनाती हुई है। उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रही अलका नेहल अब सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर छह मे कार्यरत शिप्रा सिंह अब सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना होगी। वही सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना के पद पर कार्यरत अमित मणि त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगे। अलीगढ़ मे एडीजे रहे अशोक कुमार अब एडीजे कोर्ट नंबर एक होंगे, एडीजे कोर्ट नंबर एक अभिनव कुमार मिश्र एडीजे कोर्ट नंबर दो होंगे। कानपुर में एडीजे रहे राजवीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट होंगे। एडीजे सहारनपुर में कार्यरत रही ललिता गुप्ता विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट होंगी। वहीं गौतमबुद्ध नगर नोएडा में एडीजे रहे पुष्पेंद्र सिंह एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक तथा एडीजे अलीगढ़ रही सीमा वर्मा एडीजे एफटीसी कोर्ट नंबर दो होंगी।
विज्ञापन

बता दे कि जिले में कार्यरत एडीजे शहीब जेहरा और आसिफ इकबाल का स्थानांतरण इसी पद पर सहारनपुर हो गया है। एडीजे रामराज का स्थानांतरण इसी पद पर मथुरा और सिविल जज जूनियर डिविजन सदर वकील का स्थानांतरण अलीगढ़ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed