फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahagauri worshiped on Ashtami of Navratri

नवरात्र की अष्टमी को हुई महागौरी की पूजा

Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri worshiped on Ashtami of Navratri
मऊ। नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में गहमागहमी के बीच मां का जयकारा गूंजता रहा। इस बीच उपवास रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

वहीं नगर में जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के बाद पंडालों में आकर्षक झांकियों को लोग देर शाम तक निहारते देखे गए। जिले के देवी मंदिरों में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पे मैयाजी का बसेरा है... दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां... हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम रे... आदि जैसे भजन व देवी गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी के दिन पूजी जाने वाली देवी महागौरी के बारे मेें माना जाता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वे अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती है। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ महागौरी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। उधर नगर सहित जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चहल पहल बढ़ गई है। नगर सहित आसपास के लोग पंडालों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का पूजन अर्चन करने के बाद पंडालों की सजावट तथा पंडालों में लगी आकर्षक झांकियों को देर शाम तक निहारते देखे गए।
दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में जमकर झूमे श्रद्धालु
मऊ। नगर के फातिमा चौराहा स्थित मां मनोकामना मंदिर पर नवरात्र का महापर्व दुर्गाष्टमी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की। महाअष्टमी पर मंदिर में भजन संध्या और डांडिया का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साईं शेरावाली भक्त मंडल ने स्थापना दिवस मनाया। श्रद्धालु महिलाएं मां अम्बे के भजन गाने के साथ ढोल नगाडों के बीच जमकर झूमीं। पुजारी शुभम मिश्रा ने बताया कि मंदिर में माता का विशेष शृंगार कर मनमोहक रूप से सजाया गया है।

इंदारा क्षेत्र में हुई मां दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा
इंदारा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की मंगलवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडालों में जयकारे और भक्तिगीतों के बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के अदरी स्टेशन रोड़ वार्ड 5 में जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति इंदारा गांव, नव युवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति इंदारा(ब्राह्मनपुरा) मंदिर, इंदारा, बाड़ा, अदरी, कसारा, रइसा, खालिसपुर में मां दुर्गा की पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवी प्रतिमा के पट खुल गए। इस अवसर पर प्रबंधक बजरंगी लाल मोदनवाल, अध्यक्ष राजेश कुमार मद्धशिया, राजू, दिलीप जायसवाल, ऋषिराज, प्रिंस, रवि, मुन्ना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed