फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahagauri worshiped on Ashtami

अष्टमी को हुई महागौरी की पूजा

Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri worshiped on Ashtami
चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी पर्व पर नगर के शीतला माता धाम पर पूजन अर्चन के लिए कतार में खड़े श्रद्? - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में गहमागहमी के बीच मां का जयकारा गूंजता रहा। उपवास रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। वहीं घरों में महिलाओं ने रात में कलश स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा की। महागौरी के बारे मेें माना जाता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वे अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती है। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ महागौरी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। वहीं महिलाओं ने अष्टमी की रात मेें महिलाओं ने कलश स्थापित विधि विधान से जागरण कर मां दुर्गा की पूजा की। अमिला : मादी सिपाह स्थित कोयल मर्याद भवानी मंदिर सहित अमिला काली मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों मेें विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन व आरती कर पूजन अर्चन किया। वहीं घरों में कलश स्थापना व व्रत रहते हुए अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया।

अमिला में चैत्र नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन करती महिला।संवाद

अमिला में चैत्र नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन करती महिला।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed