{"_id":"658432ccb38328637508a0c5","slug":"mafia-ramesh-singh-kaka-associate-arvind-singh-property-worth-62-lakh-rupees-confiscated-in-mau-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी के खिलाफ एक्शन: माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की 62 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी के खिलाफ एक्शन: माफिया रमेश सिंह काका के सहयोगी की 62 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट का है आरोपी
Thu, 21 Dec 2023 06:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:14 PM IST
सार
पुलिस और प्रशासन की टीम ने अपराधी अरविंद सिंह की अपराध से अर्जित गांव पखईपुर में 56 कड़ी में नवनिर्मित आलीशान मकान, जिसकी कीमत करीब 40 लाख है, को कुर्क किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी में माफिया और उसके सहयोगियों के विरुद्ध लगातार पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में आईआर 212 गैंग के सरगना रमेश सिंह उर्फ काका के सहयोगी अरविंद सिंह की 62 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इससे पहले जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कुर्की का आदेश जारी
विज्ञापन
किया था।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने अपराधी अरविंद सिंह की अपराध से अर्जित गांव पखईपुर में 56 कड़ी में नवनिर्मित आलीशान मकान, जिसकी कीमत करीब 40 लाख है, को कुर्क किया। साथ ही नया बैठका, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये और भाई अनिल सिंह के नाम से किराए की दुकान में रखे दो लाख रुपये का सामान कुर्क करने की कार्रवाई की। अरविंद सिंह के विरुद्ध सरायलंखसी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति आख्या पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बीते 10 नंवबर को जिलाधिकारी को भेजी थी। इस पर गत मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कुर्की का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन