फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madrasah teacher united struggle

मदरसा शिक्षक एकजुट होकर करें संघर्ष

Thu, 07 Mar 2019 11:42 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 07 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Madrasah teacher united struggle
नगर के खीरीबाग स्थित मदरसा तालीमुद्दीन में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद मदरसा शिक्षक। - फोटो : mau
टीचर्स एसोसिएशन मदारिस ए अरबिया  के तत्वावधान में नगर के तालीमुद्दीन निस्वा इंटर कॉलेज खीरीबाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथि ने मदरसा शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार यह जान ले कि सबका साथ सबका विकास का नारा तबतक पूरा नहीं होगा जबतक मुसलमानों के साथ-साथ मदारिस ए अरबिया के लोगों को साथ लेकर नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह यह समझ लें कि हम साथ चलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि  मदरसों के शिक्षकों को एक साथ होकर संघर्ष करना होगा।  कहा कि प्रदेश का शिक्षक तभी कुछ पाया जब प्राथमिक से लेकर सभी विद्यालय के शिक्षक एकजुट हुआ। जो शिक्षकों की उपेक्षा करता था उसे भी आपकी एकजुटता के कारण अपने पद से हटना पड़ा।  जो कौमें संघर्ष नहीं करतीं वह समाप्त हो जाती हैं इसलिए आपको संघर्ष करना ही होगा। इसके पूर्व असअद नोमानी ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन


टीचर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दीवान साहब जमॉं ने आधुनिक शिक्षकों तथा मदरसे के शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। समारोह को विनोद कुमार पांडेय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी, मुफ्ती अनवर अली, दिग्विजय पांडेय,  देवभास्कर तिवारी, मौलाना इफ्तेखार अहमद, राहुल राय, दीनदयाल राय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौलाना शाहनवाज, मौलाना अशरफुल हसन, आदिल अदरवी, इरशाद अहमद, छात्र नेता सईदुर्रहमान, सलाहुद्दीन, फिरोज अहमद, मौलाना अजीजुर्रहमान के अतिरिक्त भारी संख्या में शिक्षक तथा प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed