फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Made aware by trying to restore the electrical system by riding on a boat

नाव पर सवार होकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की कोशिश

Sat, 28 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Made aware by trying to restore the electrical system by riding on a boat
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र स्थित मुडाडार मनियार के बैरियाडीह गांव घाघरा के प्रकोप के कारण टापू में तब्दील हो गया है। इसी बीच ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। जिसे ठीक करने के लिए भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जान को जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेकर विद्युत कर्मचारी विद्युत व्यवस्था बहाल करने के क्रम में कार्य करते दिखे। शनिवार को बैरियाडीह गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने पहुंचे विद्युत विभाग में संविदा के पद पर तैनात रवि सिंह, कैलाश यादव तथा दीपक यादव पहुंचे तो पानी के बीच ट्रांसफार्मर को देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों की मदद से नाव पर सवार होकर वह जैसे-तैसे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत व्यवस्था बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed