{"_id":"609420d38ebc3ed1fd08376b","slug":"lungs-are-not-admitted-even-after-getting-infected-mau-news-vns588286152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजेन में निगेटिव तो सिटी स्कैन में मिल रहे हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजेन में निगेटिव तो सिटी स्कैन में मिल रहे हैं संक्रमित
विज्ञापन
मऊ। कोरोना को नया स्वरूप ऐसे है जो एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में जल्दी पकड़ में नहीं आ रहा है लेकिन मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कई ऐसे लोग मिले हैं जिनकी एंटीजन जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन सीटी चेस्ट स्कैन में फेफड़े में संक्रमण मिला। ऐसे मरीजों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया गया जिससे उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ा।
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। ऐसे कई मरीज जिनकी एंटीजन में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें परेशानी है तो चिकित्सक उन्हें सीटी चेस्ट स्कैन कराने का सुझाव दे रहे हैं। वर्तमान में नान कोविड जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचने वाले 20 फीसदी मरीज ऐसे ही मिल रहे हैं जिन्हें रिपोर्ट निगेटिव होने के कारण भर्ती नहीं किया जा रहा है और वे अस्पतालों में भटक रहे हैं। जिले में सात निजी अस्पताल कोविड अस्पताल बने हैं। इनमें कुछ अस्पतालों में काफी मशक्कत के बाद मरीज भर्ती किए जा रहे हैं जहां भारी भरकम फीस पहले जमा कराई जा रही है। सरकारी एल-2 अस्पताल भरा है जिससे मरीज एल-1 अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां केवल आक्सीजन की सुविधा की जानकारी देकर मरीजों को एल-2 या कोविड अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।
सीटी चेस्ट स्कैन से पता चलता है संक्रमण
मऊ। जिला अस्पताल के सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. जीएल केशरवानी ने बताया कि सीटी चेस्ट स्कैन के जरिए फेफड़े में कोरोना के बदले स्ट्रैन को पकड़ा जा सकता है। कई मामले ऐसे आए हैं जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन सीटी स्कैन में वे संक्रमित मिल रहे हैं। सीटी चेस्ट चेस्ट स्कैन रिपोर्ट में अगर 25 में से 12 स्कोर आता है तो मरीज का फेफड़ा 50 फीसदी संक्रमित माना जाता है। स्कोर 16 के बाद यह सीवियर माना जाता है।
विज्ञापन
केस 1 -
नगर के चांदमारी इमिलिया निवासी युवक एंटीजन जांच में निगेटिव मिला, लेकिन सीटी स्कैन की रिपोर्ट में उसका स्कोर 20 आया। काफी मशक्कत के बाद किसी अस्पताल में बेड न नहीं मिला। अतत: काफी मशक्कत से दूसरे जिले के एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
केस 2-
रतनपुरा ब्लाक के अतरारी गांव निवासी 65 वर्षीय महिला की बुधवार को एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव लेकिन सीटी स्कैन में 70 प्रतिशत संक्रमित मिली। जिले के सात निजी कोविड अस्पतालों में एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव बताकर भर्ती नहीं किया गया। कुछ अस्पतालों में स्थिति गंभीर बताते हुए एल-3 जाने का सुझाव दिया गया।
कोट
सीटी स्कैन में संक्रमित मिल रहे मरीजों का उपचार कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। -डॉ. सतीशचंद्र सिंह, सीएमओ