फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lucknow police arrested the rape accused

Mau News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई लखनऊ पुलिस

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lucknow police arrested the rape accused
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लैरो बेरुआर निवासी युवक को लखनऊ पुलिस ने उसकी दुकान गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। युवक पर शादी का झांसा देकर लखनऊ में रहने वाली युवती दुष्कर्म का आरोप है। शादी से इन्कार करने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

लैरो बेरुआर निवासी मोहम्मद फैजल लखनऊ के आलमबाग में अपने रिश्तेदार के यहां आता जाता था। इसी बीच उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाई। होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने परिजनों संग आलमबाग थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में कोपागंज थाना पहुंची। वहां से कोपागंज के चंदनपुरा स्थित रेडीमेड की दुकान से उसे गिरफ्तार कर लिया और परिजनों को सूचना देकर अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed