फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lowest polling at a booth in Bintolia due to boycott

बहिष्कार के चलते बिंटोलिया में एक बूथ पर हुआ सबसे कम मतदान

Tue, 08 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lowest polling at a booth in Bintolia due to boycott
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर गांव के बिंटोलिया गांव स्थित एक बूथ पर महज 97 लोगों ने ही वोट किया। इस गांव के लोगों ने कटान की समस्या के समुचित समाधान न होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया था। लेकिन अधिकारियों के समझाने पर कुछ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान केंद्र पर कई बार अधिकारियों से पहुंचकर मतदाताओं को समझाया था। धर्मपुर विशुनपुर बिंटोलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बूथ संख्या 266 पर सोमवार की सुबह मतदान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने मतदाताओं को समझाया था। दोपहर दो बजे तक महज नौ लोगों ने ही मतदान किया था। लेकिन शाम तक कुल 97 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बूथ पर कुल 1,238 मतदाता हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के पहले कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कटान की समस्या को लेकर अवगत कराया गया था। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था। जिसके बाद मतदान के दिन ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed