{"_id":"60c4c483bb21463d3550911b","slug":"lover-caught-by-family-when-went-to-meet-girlfriend-house-police-got-both-married","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, रंगे हाथ पकड़ गए दोनों, फिर थाने में दोनों का कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, रंगे हाथ पकड़ गए दोनों, फिर थाने में दोनों का कराया निकाह
Sat, 12 Jun 2021 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:58 PM IST
सार
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का युवती से प्रेम-संबंध चल रहा था। जब युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया, तो लड़के को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद युवक-युवती के परिजन थाने पहुंच गए। जहां पुलिस की सलाह पर दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की सलाह पर युवती के परिजन प्रेमी से शादी कराने को राजी हो गए। आनन-फानन रात में दोनों का निकाह कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से प्रेम-संबंध चल रहा था। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस बार युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली आई। इसके बाद युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले दोनों के परिजनों को आपस में बात करने और समस्या का समाधान करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस की पहल पर युवक और युवती के परिजन उनकी शादी कराने को तैयार हो गए, लेकिन युवक के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इस दौरान रात को ही कोतवाली के मुख्य गेट के सामने एक साइबर कैफे की दुकान पर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में काजी ने प्रेमी-युगल का निकाह कराया।