यूपी: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, रंगे हाथ पकड़ गए दोनों, फिर थाने में दोनों का कराया निकाह
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का युवती से प्रेम-संबंध चल रहा था। जब युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया, तो लड़के को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद युवक-युवती के परिजन थाने पहुंच गए। जहां पुलिस की सलाह पर दोनों की शादी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की सलाह पर युवती के परिजन प्रेमी से शादी कराने को राजी हो गए। आनन-फानन रात में दोनों का निकाह कराया।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से प्रेम-संबंध चल रहा था। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस बार युवती के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली आई। इसके बाद युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले दोनों के परिजनों को आपस में बात करने और समस्या का समाधान करने की सलाह दी।
पुलिस की पहल पर युवक और युवती के परिजन उनकी शादी कराने को तैयार हो गए, लेकिन युवक के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इस दौरान रात को ही कोतवाली के मुख्य गेट के सामने एक साइबर कैफे की दुकान पर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में काजी ने प्रेमी-युगल का निकाह कराया।