फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Locks of open schools, teachers did government work

खुले स्कूलों के ताले, शिक्षकों ने किया सरकारी कामकाज

Sat, 06 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Locks of open schools, teachers did government work
मऊ। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार से पहली कक्षा से आठवीं तक जिले के परिषदीय, राजकीय, परिषदीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल खुल गए। विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहा। केवल शिक्षकों ने ई-पाठशाला के तहत बच्चों को पढाया। साथ ही अन्य सरकारी कामकाज करने में लगे रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कायाकल्प योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानाध्यापकों आवश्यक निर्देश दिया। जिले में 1060 परिषदीय प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। लाकडाउन के बाद से विद्यालय बंद चल रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार से पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुल गए। शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी आए। शिक्षकों ने ई-पाठशाला के तहत बच्चों को आनलाइन पढ़ाया। इसके साथ ही सरकारी कामकाज करने में लगे रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। बढुआगोदाम: जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों तथा माध्यमिक विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के स्कूल खुल गए। पठन पाठन बंद रहा।शिक्षकों ने बच्चों को आनलाइन पढ़ाया। साथ ही सरकारी कामकाज करने में लगे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने सरयां रघुनाथपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हुए कार्यो का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed