फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lockdown: Business Board officials have problems with DM

लॉकडाउनः व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से गिनाई समस्याएं

Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Business Board officials have problems with DM
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा मऊ सर्राफ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से लॉकडाउन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि मऊ जनपद में बाजारों के खुलने की व्यवस्था पड़ोसी जनपदों की भांति किया जाए।
विज्ञापन

ई पास को सुगमता से जारी किया जाए। ई पास बनाने में अनियमितता तत्काल बंद किया जाए। जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि मध्यम व निम्नवर्गीय व्यापारियों का कारोबार चालू किया जाए । इस अवसर पर मऊ सर्राफ मंडल के अध्यक्ष विजय सराफ नें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की समस्याओं को भी विस्तार से जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों के हितों को देखते ही बाजारों के खुलने की व्यवस्था की जाएगी। ई पास बनने में कोई समस्या नहीं आएगी। अनियमितता बरतने वाले कर्मचरियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, श्याम मद्धेशिया, संजय सर्राफ, हरिश्चंद्र गुप्त, अजय कन्नौजिया, मनीष वर्मा, विष्णु कुशवाहा, जवाहर लाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed