फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lockdown breach

लॉकडाउन उल्लंघन में 26 जमाती गए जेल

Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown breach
मऊ। लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में नामजद किए गए 26 जमातियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार की शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें शामिल दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। शासन के निर्देश पर पुलिस ने जमात में शामिल लोगों की पहचान के बाद उन्हे क्वारंटीन कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया था। मुम्मदाबाद गोहना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 15 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसमें एक किशोर भी शामिल था। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक किशोर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। दक्षिण टोला पुलिस ने पा़ंच को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी लोगों पर हत्या का प्रयास और संक्रमण फैलाने तथा लाकडाउन के उल्लंघन करने का आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने क्वारंटीन किए गए लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट बलवंत भारती के सामने पेश किया गया। इसके बाद पुलिस ने 24 को अस्थाई जेल संत जेवियर्स स्कूल में तथा दो किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, शहर कोतवाल रामसिंह, सरायलखंस, थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed