{"_id":"623f533e8791682a3b256db3","slug":"lock-is-locked-in-deluxe-toilet-for-three-years-mau-news-vns6450936171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से डीलक्स शौचालय में बंद है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरैयाकोट बाजार में बने डीलक्स सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला। संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
चिरैयाकोट। थाने के पास बाजार में लाखों रुपये की लागत से 14 वां वित्त से नगर पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक डीलक्स सुलभ शौचालय में ताला बंद है। जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय का निर्माण 918-19 में ही पूर्ण हो गया था। इसके बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी उसमें ताला ही बंद है। दूर दराज गांवों से बाजार में सामानों की खरीदारी करने आने वाले लोगों खासकर महिलाओं के सुविधाओं को देखते हुए सार्वजनिक डीलक्स सुलभ शौचालय का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया गया है। इसके निर्माण पर 20 लाख की लागत आई है। शौचालय का निर्माण कार्य तीन साल साल पहले ही पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक इसे आम लोगों के लिए समर्पित नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे अगले महीने में जनता की सेवा के लिए खोल दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।