फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lions Club Mow was formed for the purpose of service

सेवा के उद्देश्य से लायन्स क्लब मऊ का हुआ गठन

Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lions Club Mow was formed for the purpose of service
नगर के शारदा नारायण अस्पताल में लायंस क्लब के पद ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : MAU
मऊ। समाज के कम भाग्यशाली लोगों की सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब मऊ का गठन सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करते हुए 20 सदस्यों के साथ हुआ। जिसमें चार्टर अध्यक्ष, चार्टर सचिव और उनकी कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज वंदना डॉ. राहुल कुमार द्वारा किया गया। सभी नए सदस्यो को लायन्स क्लब की शपथ दीक्षाधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट सचिव द्वारा दिलाया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. संजय सिंह को अध्यक्ष, अजित सिंह को सचिव,डॉ. राहुल कुमार को डायरेक्टर, डॉ. सुजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में डॉ. अजीत सिंह को पीआरओ,मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेश्नल विश्व की सबसे बडी संस्था है, जो 210 देशो में सेवा का कार्य करती हैै। अब इसके अंतर्गत मऊ के लायंस क्लब के सदस्य यहा पर सेवा कार्य करेंगे। नवनिवार्चित संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि ये हम लोगो के लिए बडे गर्व कि बात है कि मऊ में लायन्स क्लब का गठन हुआ है।डिस्ट्रीक्ट गवर्नर ने सदस्यों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद तिवारी, विनय सिंह, विनोद शर्मा, अनिल प्रजापति, करूणेंद्र, अजय गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव,यशवंत, सिद्वार्थ पांडेय, सतीश सिहं, नंदलाल, अखिलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष लायन डॉ. सुजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed