{"_id":"697d002c117031f9cb0ee5a4","slug":"light-on-paper-darkness-on-the-ground-aap-mau-news-c-295-1-mau1002-140100-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में लगी लाइट, धरातल पर अंधेरा : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में लगी लाइट, धरातल पर अंधेरा : आप
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
मऊ नगर पालिका में अव्यवस्था व भ्रष्टाचार व कागजों में ही लाइट लगाने का आरोप लगाकर आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा को संबोधित ज्ञापन कर अधीक्षक संतोष कुमार को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जलजमाव, प्राकृतिक निकास के अभाव, नाला निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट कार्यों में लापरवाही की गई है।
जलभराव से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैल रही हैं और आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्ट्रीट लाइट के नाम पर कागजों में कार्य दिखाकर जमीनी स्तर पर लाइट न लगाए जाने और लंबे समय से खराब पड़े रहने का आरोप लगाते हुए धन की बर्बादी बताई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अविनाश सिंह लाला, नूरजहाँ, हैदर अली, खुर्शीद अख्तर, मो. दानिश, अज़ाज़ अहमद, मो. सलीम, मो. शारिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संवाद