{"_id":"61a7183bbb939e3cb517e70f","slug":"lichchavi-express-will-remain-closed-for-three-months-mau-news-vns625399868","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बंद रहेगी लिच्छवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बंद रहेगी लिच्छवी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बिहार के सीतामढ़ी से चलकर मऊ जंक्शन से होकर आनंद विहार के लिए जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन कोहरे को लेकर तीन महीने के लिए बंद किया जा रहा है। वहीं वाराणसी से चलकर मऊ के रास्ते लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस को मऊ तक ही चलाए जाने को लेकर रेलवे में ओहापोह की स्थिति है। फिलहाल एक दिसंबर को कृषक एक्सप्रेस का वाराणसी से ही संचालन होगा। कृषक को मऊ से लखनऊ तथा लखनऊ से मऊ तक ही चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद से लोगों में खासा रोष देखने को मिल रहा है।
फिलहाल कृषक एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का कोई स्पष्ट निर्णय नहीं आया है। वहीं मऊ से होकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक बंद रहेगी। आनंद विहार से मऊ होकर सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेगी। रेलवे ने फरमान सुनाते हुए कोहरे के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है।
वहीं लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस के शार्ट की बातें भी सामने आ रही है। चर्चा है कि कृषक एक्सप्रेस को वाराणसी के बजाए मऊ से लखनऊ तथा लखनऊ से मऊ ही चलाई जाएगी। लेकिन इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि एक दिसंबर को कृषक एक्सप्रेस वाराणसी से लखनऊ के लिए जाएगी। आगे की स्थिति आदेश मिलने पर स्पष्ट होगी। फिलहाल एक दिसंबर को कृषक एक्सप्रेस अपने नियत स्टेशन से ही चलेगी।