फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lecture of professors will be monitored

डीसीएसके पीजी कालेज के प्राध्यापकों के लेक्चर की होगी निगरानी:

Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lecture of professors will be monitored
मऊ। नगर स्थित डीसीसएसके पीजी कालेज में तैनात सभी प्राध्यापकों का शिक्षण कार्य परखा जाएगा। सभी क्लास रूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कालेज के 30 क्लासरूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कॉलेज में लगभग दो हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। कालेज प्रशासन की तरफ से पहले से ही क्लास रूम सहित परिसर में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन वायस रिकार्डर न होने से प्राध्यापकों के लेक्चर की सही ढंग से निगरानी नहीं हो पा रही थी। विश्वविद्यालय परीक्षा में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा के सफल प्रयोग के बाद कालेज प्रशासन की तरफ से महाविद्यालय के सभी क्लास रूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन्हीं के माध्यम से अब छात्रों और प्राध्यापकों की उपस्थिति और शिक्षण कार्य को भी परखा जाएगा। वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लग जाने से प्राचार्य सभी क्लास रूम में प्राध्यापकों के लेक्चर की मानीटरिंग कर सकेंगे। निगरानी तंत्र मजबूत होने से जहां प्राध्यापक सावधानीपूर्वक शिक्षण कार्य करेंगे। वहीं छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सकेगी। इस बाबत डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना है कि सभी क्लास रुम में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय के सभी क्लासरूमों में वायस रिकार्ड रयुक्त सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed