फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leave carelessness, be aware, the graph of infection started increasing

लापरवाही छोड़े, जागरूक हों, बढ़ने लगा संक्रमण का ग्राफ

Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leave carelessness, be aware, the graph of infection started increasing
लापरवाही पड़ न जाए भारी:नगर के सहादतपुरा स्थित रोडवेज के बाहर एक बस पर चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते ? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को लापरवाही छोड़ कर एक बार फिर जागरूक होना होगा। वर्तमान में आठ सक्रिय मरीज है, जिसमें सात का उपचार होम आईसोलेशन में हो जा रहा है। इनमें बृहस्पतिवार को 443 संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट में तीन नए संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को 220 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें तीन ब्लाक के तीन मरीज मिले। इसमें घोसी से 30 वर्षीय युवक, मुहम्मदबाद गोहना ब्लाक से 36 वर्षीय महिला और फतेहपुर मंडाव से 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। बताया कि जिले में वर्तमान में आठ सक्रिय मरीज है, इसमें सात का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। संक्रमितों के मिलने के बाद जांच ग्राफ बढ़ाने का कार्य तेज करने के लिए सभी नौ ब्लाकों की 61 मेडिकल टीमों को एक्टिव मोड पर कर दिया गया है। रोजाना 1600 संदिग्धों की जांच का लक्ष्य रखते हुए एक हजार आरटीपीसीआर तथा 600 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से करने का निर्देश टीमों को दिया गया है। बताया कि संक्रमण की पहली लहर से अब तक 9 हजार 35 मरीज मिल चुके है। इसमें 8 हजार 941 मरीज रिकवर हो चुके है, 86 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के बढ़ रहे मामले को लेकर सीएमओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि जब तक संक्रमण जड़ से समाप्त न हो जाए जब तक जागरूकता रखना जरूरी है। भीड़ भाड़ में समाजिक दूूरी का पालन कर इससे बचाव किया जा सकता है। खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी करें। सीएमओ भले ही 1600 संदिग्धों की जांच का दावा करें लेकिन जिले में जांच का आंकड़ा इससे बेहद कम है। बृहस्पतिवार को जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल टीमों ने 448 संदिग्धों की आरटीपीसीआर तो 220 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की। बीते बुधवार को 536 संदिग्धों की आरटीपीसीआर तो 297 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की गई। मंगलवार को 555 की आरटीपीसीआर जबकि 330 की एंटीजेन से जांच की गई। अब तक चार लाख 69 हजार 840 संदिग्धों की जांच एंटीजेन और चार लाख 65 हजार 56 संदिग्धों की जांच आरटीपीसीआर से की जा चुकी है। 16 जून तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य थी।17 जून को एंटीजेन में एक सक्रिय मरीज मिला। 18 जून को आरटीपीसीआर में एक तो 19 जून को एक मरीज मिला। इसी क्रम में 20 जून को शून्य, 21 जून को एंटीजेन में एक, 22 जून को एंटीजेन में एक तथा बृहस्पतिवार को तीन मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed